Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीन नेपाली नागरिकों ने भारत में की चोरी, पंहुचे नेपाल, हुए गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत से 15 लाख से अधिक धनराशि और स्वर्ण आभूषण चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन नेपाली नागरिकों को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल कंचनपुर के सशस्त्र प्रहरी बल डीएसपी सागर सिंह धामी ने बताया कि नगरपालिका चार कार्गिल डांडा स्थान बीते रोज संदिग्ध प्रतीत होने पर तीन लोगों की जांच की। जिस पर जांच के दौरान तीनों के पास से भारतीय करेंसी 15 लाख 28 हजार व सोने की चार चैन, एक जोड़ी पौंजी, अंगूठी, कान के बालियां, मांगटीका सहित अन्य सामाग्री बरामद हुई।

पूछताछ में कहीं यह बात

जिसके बाद पुलिस ने तीनों व्यक्ति सागर सिंह धामी, खड़क सिंह भूल, वीरेंद्र सार्की को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने बताया कि वह पंजाब में कार्य करता था। तीन माह से उसके मालिक ने उसे वेतन नहीं दिया तो उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Exit mobile version