Site icon Khabribox

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड, पूरे किए अपने करियर के 500 लीग गोल, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फुटबॉल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया है।

रोनाल्डो ने 503 गोल किए पूरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चार गोल की मदद से अल नस्र ने सऊदी अरब प्रो लीग में अल वहेदा क्लब को 4-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर के 500 लीग गोल भी पूरे किए। अब उनके करियर में लीग गोल की संख्या 503 हो गई है। वहीं इस जीत के बाद अल नस्र अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। रोनाल्डो ने अल नस्र क्लब के साथ जून 2025 तक का करार किया हुआ है। वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग होने के बाद अल नस्र के साथ जुड़े हैं।

Exit mobile version