Site icon Khabribox

राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज और‌ गोल्ड मेडलिस्ट भावना चहल‌ ने की आत्महत्या, पिता ने बताई यह हैरान वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज भावना चहल ने आत्महत्या कर ली है।

तीरंदाज भावना ने किया सुसाइड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय भावना चहल‌ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आत्महत्या की। भावना चहल‌ राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज और स्वर्ण पदक विजेता रही है। महिला एथलीट का शव पंजाब और हरियाणा की राजधानी स्थित उसके घर से बरामद किया गया है‌।

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

वहीं इस मामले में बड़ी बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ी के पिता प्रकाश चंद्र ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी कि पति और ससुराल वालों के उकसाने पर बेटी ने आत्महत्या की है। महिला खिलाड़ी का पति सचिन चहल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। भावना की शादी उससे नवंबर 2022 में हुई थी। आरोप के मुताबिक, सचिन शादी से खुश नहीं था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार और चंडीगढ़ में फ्लैट दिलवाने का दबाव बना रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सचिन चहल निवासी जींद (हरियाणा) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version