Site icon Khabribox

देश के सबसे युवा अमीर व्यक्ति Zepto के को-फाउंडर, अलख पांडे व‌‌ इन‌ हस्तियों का नाम भी शामिल, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें एक नाम है जेप्टो (Zepto) के फाउंडर कैवल्या वोहरा।

सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में शामिल कैवल्या वोहरा-

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की IIFL वेल्थ हुरुन 2022 सूची में कैवल्या वोहरा ने पहली बार जगह बनाई है। जिसमें क्विवक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो (Zepto) के को-फाउंडर कैवल्या वोहरा देश के सबसे अमीर टीनएजर बन गए हैं। जिनके पास 1,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। कैवल्या वोहरा ने साल 2020 में आदित पलीचा के साथ मिलकर जेप्टो की स्थापना की।

यह नाम शामिल

कैवल्या वोहरा के अलावा फिजिक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडे सहित कई और स्टार्ट अप फाउंडर्स भी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इसके अलावा नायका (Nykaa) की फाल्गुनी नायर और वेदांत फैशन के रवि मोदी भी इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुए‌ है।

Exit mobile version