Site icon Khabribox

WhatsApp पर आ रहा है शानदार फीचर, फोटो भेजने से पहले कर सकेंगे Blur, जानें

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नये फीचर लाता रहता है। जिसमें अब एक नया और शानदार फीचर आने वाला है।

WABetaInfo की रिपोर्ट-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप अपने डेस्कटॉप बीटा यूज़र्स के लिए नया इमेज ब्लरिंग टूल रोलआउट कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए टूल से यूज़र्स चैट में सेंसिटिव फोटो या जानकारी सेंड करने से पहले उसे ब्लर कर सकेंगे। WB से जानकारी मिली है कि इस नाम Blur Tool है, और इसमें वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा 2.2241.2 के लिए पेश किया जा रहा है।

WhatsApp का नया फीचर-

जिसमें रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को फिलहाल सिर्फ कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया जा रहा है, तो ऐसे में अगर आपको ये फीचर नहीं दिख रहा है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। जून में बताया गया था कि Desktop Beta के लिए ब्लर फीचर पर काम चल रहा है, और अब आखिरकार इसे बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Exit mobile version