देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जियो ने बेहद सस्ता लैपटॉप लांच किया है।
जानिए इसकी खासियत-
दरअसल कुछ समय पहले AGM में भी Jio Book की एक झलक देखने को मिली थी। अब कंपनी ने अपना लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। जो बेहद सस्ता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। Jio Book को Government e-Marketplace (GeM) की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। जहां इसकी कीमत 19,500 रुपये है।
इतना होगा स्टोरेज-
Jio Book लैपटॉप में 11.6-inch का HD डिस्प्ले मिलता है, जो 1366×768 पिक्सल रेज्योलूशन का है। इसमें Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 610 GPU के साथ आता है। डिवाइस Jio OS पर काम करता है. इसमें 2GB LPDDR4X RAM दी गई है। लैपटॉप में 32GB का eMMC स्टोरेज दिया गया है।