Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: BSF Requirement 2023: कांस्टेबल के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 1284 कांस्टेबल रिक्तियों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान 1284 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 1200 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 64 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कैटेगरी वाइस रिक्तियों की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये‌ है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती का नोटिफिकेशन 25 फरवरी को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।

देखें वेबसाइट

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in// पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Exit mobile version