Site icon Khabribox

पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्धमान को पिलाई चाय का बिल जारी किया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।

पाकिस्तान की हरकत, जारी किया चाय का बिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) ने अभिनंदन वर्धमान को पिलाई चाय का बिल जारी किया है। जी हां साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है।

2019 में विमान का पीछा करते हुए पाकिस्तान पंहुचे थे अभिनंदन

दरअसल भारतीय एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी विमान का पीछा करते हुए 27 फरवरी 2019 में पाकिस्तान पहुंच गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 28 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की बाद पाकिस्तान के पार्लियामेंट में घोषणा की थी। 1 मार्च को रात करीब 9.20 मिनट पर विंग कमांडर अभिनंदन वाघा बॉर्डर से भारत के सरजमीं पर दाखिल हुए थे। फिर उन्हें स्पेशल विमान से दिल्ली लाया गया था और दिल्ली में रक्षा मंत्री और NSA अजित डोभाल के साथ साथ कई दूसरे अफ़सर से उनकी मुलाकात हुई थी।

Exit mobile version