Site icon Khabribox

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा: तेल डिपो में लगी भीषण आग, अब तक 17 लोगों ने गंवाई जान, 50 से ज्यादा लोग घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर इंडोनेशिया से सामने आई है। इंडोनेशिया में एक दुखद घटना में 17 लोगों की मौत हो गई।

इंडोनेशिया में तेल डिपो में लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 52 दमकल गाड़ियां मिलकर भी आग पर अब तक काबू पाने में लगी है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 50 से ज्यादा झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी है। अभी आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

Exit mobile version