Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अस्सिस्टेंस प्रोफ़ेसर के पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू और कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में चयन प्रक्र‍िया उम्मीदवार द्वारा लिख‍ित परीक्षा और इंटरव्यू बेस्ड होती है। परीक्षार्थी को सबसे पहले लिख‍ित परीक्षा देनी होती है। उसके बाद लिख‍ित परीक्षा में पास होने के बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थ‍ियों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा।

देखें आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एक अप्रैल से तीन अप्रैल, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए जल्दी आवेदन कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इस भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version