क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा शुरू होने वाला है। जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।
शिखर धवन होंगे कप्तान-
जिसमें टीम इंडिया के कप्तान के रूप में शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाई। वहीं टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं जिन्हें आराम दिया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम-
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.