Site icon Khabribox

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर दिल्ली से सामने आई है।

10 मार्च को होगी सुनवाई

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया से सीबीआई पिछले पांच दिन से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद अब अदालत ने रिमांड कस्टडी को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। वहीं इस मामले में मनीष सिसोदिया ने जमानत याचिका में कहा कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि सभी बरामदगी पहले ही की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 10 मार्च को सुनवाई होगी।

Exit mobile version