Site icon Khabribox

भारत में H3N2 वायरस के बढ़ते केस, IMA ने जारी की एडवाइजरी, मौसमी बुखार, सर्दी व कफ के मरीज के लिए दी यह सलाह

मार्च का महीना शुरू हो गया है। जिसमें मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। जिसमें अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं पिछले 2-3 महीनों से देश के कई हिस्सों में सांस की बीमारी और गंभीर फ्लू वाले लक्षणों के मामले बढ़ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ये जानकारी दी। ICMR ने इस वायरस से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की।

H3N2 वायरस के बढ़ते मामलें

ऐसे में आईएमए ने एक एडवाइजरी जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा देशभर के सभी डॉक्टरों, चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर के मालिकों को सलाह दी गई है। जिसमें कहा गया है कि वे मौसमी बुखार, सर्दी व कफ के दौरान मरीज को एंटीबायोटिक्स दवाई लिखने व देने से बचें।

आईएमए ने जारी की एडवाइजरी

दरअसल देश में H3N2 Virus के मामले देशभर में बढ़ रहे हैं। ऐसे में एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि सीजनल फ्लू के लक्षण लोगों में 5-7 दिन तक देखने को मिलेंगे। हालांकि मौसमी बुखार 3 दिनों में चला जाता है लेकिन खांसी अगले तीन सप्ताह तक मरीज के अंदर बनी रह सकती है। ऐसा केवल दो आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिलता है। आईएमए के मुताबिक या तो मरीज की उम्र 50 साल से ज्यादा हो या फिर 15 वर्ष से कम। नोटिस के मुताबिक इन वायरस के मुख्य कारणों में से एक वायु प्रदूषण भी है।

जानें H3N2 वायरस के लक्षण, करें बचाव

H3N2 वायरस में बुखार, खांसी, गले में खराश देखने को मिलती है। वहीं कई बार बार बार उल्टी आना, डायरिया की भी शिकायत हो सकती है। हालांकि इससे संक्रमित व्यक्ति में शुरुआती लक्षण सर्दी खांसी की ही तरह दिखता है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग बेहद‌ जरूरी है।

Exit mobile version