Site icon Khabribox

International Women’s Day: स्त्री हैं तो समाज है, करें इनका सम्मान, जानें क्या है इस बार की थीम

आज 08 मार्च 2023 हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

1908 में महिला मजदूर आंदोलन के कारण इसे मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक ‘विषय’ के साथ मनाने की शुरूआत की।

जानें इस साल की थीम

इस बार की थीम यूएन में डिजिट ऑल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी रखी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूएन में पुरुषों की तुलना में महिलाएं बहुत कम इंटरनेट का इस्तेमाल करती है। इसके जरिए महिलाओं के भीतर इंटरनेट को लेकर जागरूकता आ सके। इसके लिए कई सेशन्स भी रखे गए हैं। इस दौरान महिलाओं को इंटरनेट के फायदे और नुकसान दोनों ही बताएं जाएंगे।

Exit mobile version