Site icon Khabribox

सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक ने दुनिया को कहा अलविदा, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है।

अनुपम खेर ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुखद खबर की जानकारी जानकारी उनके करीबी दोस्त औऱ एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।

फिल्म जगत के थे जाने-माने अभिनेता

फिल्म जगत के वह जाने-माने अभिनेता रहें हैं। सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वे अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। सतीश कौशिक के निधन पर फिल्म जगत से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Exit mobile version