Site icon Khabribox

साइबर ठगों का बढ़ता जाल, अब बैंक के ग्राहकों को बनाया अपना शिकार, लिंक भेजकर खातों से उड़ाए लाखों रुपए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आजकल देशभर में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है। यहां हाल ही में मुंबई में एक निजी बैंक के कम से कम 40 ग्राहकों से ठगी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहकों के फोन पर केवाईसी और पैन कार्ड अपडेट से जुड़ा मैसेज भेजा गया था। जब लोगों ने उस पर क्लिक किया तो उनके खाते से पैसे उड़ गए। इन लोगों से ठगों ने लाखों रुपए ठग लिए हैं। इन पीड़ितों में टीवी एक्ट्रेस श्वेता मेमन भी हैं। जिसके बाद सबकी शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version