Site icon Khabribox

महिला का दावा, कहा मेरे पति ने 15 करोड़ रुपयों के लिए की सतीश कौशिक की हत्या

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का कुछ दिनों पहले निधन हो गया।

सतीश कौशिक की हत्या, महिला का सनसनीखेज दावा

जिसके बाद अब सतीश कौशिक की मौत मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने दावा किया कि उसके पति ने कौशिक की हत्या की है। ये मामला 15 करोड़ की लेन-देन से जुड़ा है। महिला ने बकायदा दिल्ली पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला इस केस से जुड़े कई सबूत अपने पास होने की बात कही है। महिला ने बताया कि उसका पति बिजनेसमैन हैं। उसने एक्टर से 15 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। पिछले कुछ वक्त से सतीश उस पर पैसे वापस करने का दबाव डाल रहे थे, ऐसे में उसने पीछा छुड़ाने के लिए उनकी हत्या कर दी। महिला का दावा है कि उनके पति ने कुछ गोलियां खिलाकर एक्टर की हत्या की। इस मामले में महिला ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Exit mobile version