Site icon Khabribox

Oscar award 2023: ऑस्कर में भारत का धमाल, ”द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने जीता बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड का शानदार ऐलान हुआ है।

भारत ने किया डबल धमाल

जिसमें इस बार भारत की झोली में भी दो अवॉर्ड आए हैं। भारत ने एक साथ दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए। पहले द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटिगरी में जीत हासिल की। वहीं आरआरआर के इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी का ऑस्कर जीता।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता अवाॅर्ड

भारत की ओर से इस साल तीन फिल्मों को शामिल किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी शामिल थी। फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है।

नाटू-नाटू ने जीती बाजी

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था। नाटू-नाटू ने बाजी मारी।

Exit mobile version