Site icon Khabribox

इंडिगो विमान की पाकिस्तान के कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बताई यह वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत से दोहा जाने वाले इंडिगो विमान को सोमवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

मेडिकल इमरजेंसी के चलते डायवर्ट किया विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह किया गया। विमान में एक यात्री की अचानक मौत हो जाने की वजह से विमान को यहां उतारा गया। इस संबंध में इंडिगो ने बयान जारी किया। जिसमें कहा कि दुर्भाग्यवश एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया।

एक यात्री की मौत

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1736 में उड़ान के दौरान यात्री कुछ बेचैनी घुटन महसूस कर रहा था। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम पायलट को दी गई। जिसके बाद पायलट ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टेक्ट किया उनको मेडिकर इमरजेंसी के बारे में बताया। एयर ट्रैफिक स्वीकृति के बाद फ्लाइट को कराची हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। लेकिन लैंडिंग से पहले ही यात्री दम तोड़ चुका था। यात्री की पहचान नाइजीरिया के 60 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में हुई है।

Exit mobile version