Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: बैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट में एक्वीजिशन ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्वीजिशन ऑफिसर की कुल 500 वैकेंसी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक एक्वीजिशन ऑफिसर की भर्ती देश के विभिन्न शहरों में मौजूद अपनी शाखाओं में करेगा। इन शहरों में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, कानपुर, दिल्ली और पटना आदि शामिल हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च है। इसके लिए फटाफट आवेदन करें।

देखें वेबसाइट

बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्वीजिशन पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं।


Exit mobile version