Site icon Khabribox

Earthquake: यहां आया शक्तिशाली भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 रहीं तीव्रता, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। न्यूजीलैंड में भूकंप महसूस किए जाने की खबर सामने आई है

न्यूजीलैंड में आया भयानक भूकंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड में भयानक भूकंप आने की खबर है। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप ने धरती हिला दी है। बताया गया है कि ‌भूकंप न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर आया है, जिसके बाद वहां के हालात भयावह हो गए हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। अब एक्सपर्ट्स भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जता रहे हैं। सुनामी का अलर्ट गृह विभाग ने जारी किया है।

Exit mobile version