Site icon Khabribox

अग्निवीरों के लिए जरूरी खबर, CISF में दिया जाएगा इतने प्रतिशत आरक्षण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अग्निवीरों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

अग्निवीरों को मिलेगी यह छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का एलान किया है। इससे पहले बीएसएफ में भी पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में पांच साल और बाद के बैचों के अग्निवीरों को तीन साल की छूट दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता जांच में भी छूट दी जाएगी।

Exit mobile version