Site icon Khabribox

मलावी में आए तूफान फ्रेडी से भारी तबाही, अब तक 326 लोगों की मौत, बढ़ता जा रहा आंकड़ा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अफ्रीकी देश
मलावी पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है।

तूफान का कहर

इस लैंडलॉक्ड देश में हाल ही में आए तूफान फ्रेडी (Freddy) ने भारी तबाही मचाही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तूफान से अब तक 326 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों का आंकड़ा समय के साथ-साथ बढ़ रहा है। बारिश और बाढ़ के हालातों के बीच कई सड़कें जमीन में समा गई हैं और सड़क की जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां लगातार हालात खराब हो रहें हैं।

Exit mobile version