March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, CBSE पाठ्यक्रम में करेगा बदलाव, 2023-24 से होगा लागू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीबीएसई से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, CBSE) शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अपने पाठ्यक्रम को घटा सकता है।

जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से पढ़ाई करवाने वाले 22 राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नौवीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों से कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स घटाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और हिंदी सहित कई अन्य विषय रहेंगे, जिनमें कई महत्वपूर्ण पाठ व पाठ के अंदर के टापिक्स हटाए जा सकते हैं।