Site icon Khabribox

चूहे को मारने के लिए टमाटर पर लगाया था जहर, उसी टमाटर को मैगी के साथ खा गई महिला, मौत

घर पर चूहों का आतंक सबसे बड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। जिसके लिए लोग चूहों को घर से भगाने के लिए अलग अलग वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं।

चूहे मारने वाले जहर‌‌ से मौत-

ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है। यहां मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला ने चूहे मारने के लिए टमाटर के ऊपर जहर लगाकर रखा था कि इसी दौरान उसने गलती से वहीं टमाटर काटकर मैगी में मिला दिया और टीवी देखते देखते वह सारी मैगी खा गई। जिस पर करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। महिला यहां अपने पति और‌ देवर के साथ रहती है। जब यह घटना घटी, दोनों काम पर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी।

महिला का बयान-

इस मामले में मरने से पहले महिला ने पुलिस को बयान दिया था। जिसमें बताया था कि उसने घर में चूहे मारने के लिए एक टमाटर पर जहर लगाकर रखा था. टीवी देखते-देखते उसने गलती से वही टमाटर अपनी मैगी में काटकर डाल लिया और खा लिया, इसके बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट बनाकर दर्ज कर ली गई है।

Exit mobile version