Site icon Khabribox

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता साशा की मौत, बताई यह वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नामीबिया से लाए गए चीतों में एक मादा चीतें की मौत हो गई है।

किडनी की समस्या से ग्रसित थी साशा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि यह मादा चीता कई दिनों से बीमार थी। बताया गया है कि उसकी किडनी खराब थी। वहीं बीते कल सोमवार को उसकी मौत हुई है। दरअसल अफ्रीका से चीतों के दो जत्थे भारत आए थे। जिसमें पहला जत्था पिछले साल 17 नवंबर को नामीबिया से आया था। जिसमें आठ चीते थे। साशा मादा चीता इसी में शामिल थी। वहीं इसके बाद बीते फरवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था भारत आया था। इसमें सात नर और पांच मादा शामिल थीं।

जांच में बताया कि साशा को गुर्दे की बीमारी भारत लाने से पहले से ही थी

वहीं इस संबंध में कूनो नेशनल पार्क की ओर से कहा गया कि 22 तारीख को मादा चीता साशा को मॉनिटरिंग टीम ने सुस्त पाया था। जिसके बाद जांच करने पर पाया गया कि उसका इलाज जरूरी है। जिसके बाद उसे क्वारंटीन बाड़े में लाया गया। उसके ब्लड सैंपल की जांच से पता चला कि उसके गुर्दों में संक्रमण है‌। आगे की जांच में पता चला कि साशा को गुर्दे की बीमारी भारत लाने से पहले से ही थी। वहीं इलाज के दौरान साशा की मौत हो गई।

Exit mobile version