Site icon Khabribox

यहां भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय ने दिया बछड़ी को जन्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में एक क्लोन गिर गाय ने बछड़ी को जन्म दिया है।

वैज्ञानिकों में उत्साह

जिसके बाद यह भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय है, जिसने बछड़ी को जन्म दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने 2021 में उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड देहरादून के सहयोग से राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के पूर्व निदेशक डॉ. एमएस चौहान के नेतृत्व में गिर, साहीवाल और रेड-सिंधी जैसी देशी गायों की क्लोनिंग का कार्य शुरू किया। महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 16 मार्च को गिर नस्ल की एक क्लोन बछड़ी पैदा हुई। वैज्ञानिकों ने रिसर्च पर दो साल काम किया है। इसे लेकर वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं।

Exit mobile version