Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 43 वर्षीय कृष्ण चंद्र जोशी ने लहराया परचम

मालदीव में डब्ल्यूबीबीएफ एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी 43 वर्षीय कृष्ण चंद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन किया।

जानें-

उन्होंने देश के लिए खेलते हुए प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया और उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। वहीं ‌कृष्ण चंद्र जोशी भारत के लिए प्रतिभाग करने वाले वह उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं। वहीं हल्द्वानी और भीमताल में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। कृष्ण ने बताया कि वह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए अगली प्रतिस्पर्धा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version