Site icon Khabribox

कल 01 अप्रैल से कई वस्तुओं के बढ़ जाएंगे दाम, कई चीजें हो जाएंगी सस्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कल एक अप्रैल से कुछ वस्तुओं के दामों में बदलाव होने वाला है।

कल से प्रभावी होंगी नयी कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल 01 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बजट 2023-24 में की गई घोषणाएं 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो जाएंगी। जिनका असर सीधे आम आदमी के बजट पर होगा।

यह चीज़ें होंगी महंगी

इसमें जो चीजें और महंगी हो सकती हैं, उनमें प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर, हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक आइटम, प्लास्टिक के सामान, नकली ज्वैलरी, हाई-ग्लॉस पेपर,

, आयतित खिलौने, कंपाउंडेड रबर, साइकिल और आयतित इलेक्ट्रॉनिक वाहन इंपोर्टेड कारें, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं। इलेक्ट्रिक चिमनी, सोना और प्लेटिनम जैसे सामानों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। इसके अलावा दवाईयां भी महंगी हो जाएंगी। नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिन (NLEM) के लिए दवाओं की कीमतों के लिए NPPA ने WPI में बदलाव किया है. जिसकी वजह से पेन किलर से लेकर एंटी बायोटिक तक सारी दवाएं 12% तक महंगी हो जाएंगी।

यह वस्तुएं होंगी सस्ती

वहीं भारत में बनने वाले मोबाइल और TV दोनों ही सस्ते हो सकते हैं. हालांकि इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा या नहीं, ये कंपनियों पर निर्भर करेगा। अगर वो फायदा देते हैं तो टीवी और मोबाइल सस्ते होंगे। चीजें सस्ती होंगी उनमें कैमरा लेंस, प्रयोगशाला में बने हीरे, सेलुलर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा लिथियम-आयन बैटरी के लिए मशीनरी और ईवी उद्योग के लिए कच्चा माल शामिल हैं।

Exit mobile version