Site icon Khabribox

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर‌‌ सलीम‌ दुर्रानी‌ का‌ निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

क्रिकेट जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की‌ उम्र में निधन हो गया है।

कैंसर से जूझ रहे थे सलीम दुर्रानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

शानदार क्रिकेट करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम‌ दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवार्ड का खिताब दिया गया था। सलीम दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1202 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा, इसके अलावा 75 विकेट लेने में सफल रहे थे।

Exit mobile version