Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर ने टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में नौकरी का शानदार अवसर है। नेशनल इंफॉर्मेटिक सेंटर ने टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसमें साइंटिस्ट बी ग्रुप ए: 71 पद, साइंटिस्ट ऑफिसर/इंजीनियर: 196 पद, वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक: 331 पद, कुल पदों की संख्या- 598 पर भर्ती होगी।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। NIC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हुई थी और 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।

देखें वेबसाइट

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version