Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर,SSC CGL 2023 में 75000 पदों पर निकली भर्ती

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 7.5 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।

बंपर पदों पर होगी भर्ती

जिसमें केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 75,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी द्वारा सोमवार, 3 अप्रैल 2023 को जारी सीजीएल परीक्षा 2023 अधिसूचना के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो, सीएजी, सीबीआइ, इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नोरकोट्स, वित्त मंत्रालय, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, आदि में पे-लेवल-8, 7, 6, 5 और 4 पर भर्ती की जानी है।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और पंजीकरण की आखिरी तारीख 3 मई 2023 है। इसके बाद उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से 4 मई तक कर लेना होगा।

देखें वेबसाइट

जो उम्मीदवार एसएससी की सीजीएल परीक्षा 2023 में सम्मिलित होना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version