गरमपानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं पिछले लंबे समय बाद एक बार फिर गरमपानी खैरना बाजार में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है।
कोरोना वायरस ने दी दस्तक
मिली जानकारी के अनुसार यहां आज गरमपानी निवासी 41वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं कल देर शाम हॉस्पिटल में कार्यरत सफाई कमर्चारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। वही कोरोना सैम्पल इंचार्ज गिरीश पाण्डेय ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमण युवकों को क्वारनटीन कर दिया गया है, वही हॉस्पिटल में आ रहे सभी मरीजों के कोरोना सैम्पल लिए जा रहे है।
मास्क जरूर पहनें
इसके अलावा उन्होंने लोगो से अपील की हैे कि सावर्जनिक स्थानो पर मास्क जरूर को पहनें। साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।