Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आया सैनिक, मौत

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पहाड़ों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।

भूस्खलन की चपेट में आया सैनिक-

यहां भारत चीन सीमा पर उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे पेट्रोलिंग के दौरान एक सैनिक भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें सैनिक की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे की है। बताया जा रहा है कि जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। वहीं इस घटना में एक सैन्य अधिकारी के भी चोटिल होने की सूचना है।

Exit mobile version