Site icon Khabribox

अब तक नहीं भरा नीट यूजी परीक्षा फार्म, जल्द करें आवेदन, देखें लास्ट तिथि

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगामी 06 अप्रैल, 2023 को खत्म हो रहे हैं।

मई में होगी परीक्षा

इसकी परीक्षा रविवार, 7 मई, 2023 को निर्धारित है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट की होगी। पेपर दोपहर 2 बजे शुरू होगा और शाम 5:20 बजे समाप्त होगा।

देखें वेबसाइट

जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है। वह जल्द आवेदन कर लें। उम्मीदवार इसकी आधिकारिक neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Exit mobile version