देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक जरूरी खबर सामने आई है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
देखें वेबसाइट
जिसमें भारतीय सेना ने बीते कल 06 अप्रैल को अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी
बताया गया है कि अग्निवीर भर्ती के नए पैटर्न के तहत, अब उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में शामिल होगा और फिजिकल टेस्ट बाद में लिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन CEE का आयोजन 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया जाएगा।