Site icon Khabribox

IPL 2023: आज खेलें जाएंगे दो-दो अहम मुकाबले

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। आज रविवार 09 अप्रैल को आईपीएल में दो-दो टीमों के बीच मुकाबले होंगे।

दो-दो टीमों का होगा मुकाबला

आईपीएल में आज डबल हेडर है और दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज पहला मैच गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच होगा, यह दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का मैच है जो 9 अप्रैल 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल शनिवार को हुए डबल हेडर में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के अंतर से हराया था। वहीँ राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था।

Exit mobile version