नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इन पदों पर होगी भर्ती
जिसमें गेल गैस लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। गेल गैस (इंडिया) लिमिटेड की ओर से सीनियर एसोसिएट एवं जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।
देखें आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब 17 अप्रैल 2023 तक हो गई है।
देखें वेबसाइट
इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार गेल गैस की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।