Site icon Khabribox

IPL 2023: आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस‌ की होगी भिड़ंत

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज मंगलवार 11 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 11 अप्रैल 2023, मंगलवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल 10 अप्रैल को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच खेला गया। बैंगलोर और लखनऊ के बीच मैच में लखनऊ ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये, जिसमें विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रन, डू प्लेसिस ने 46 गेंदों में 79 रन और मैक्सवेल ने 29 गेंदों में 59 रन बनाये। इसके बाद बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम के 23 रन पर 3 विकेट हो गए, लेकिन फिर स्टोनिस ने 30 गेंदों में 65 रन की पारी खेली और लखनऊ की पारी को बहुत अच्छा संभाला, इनके आउट होने के बाद निकोलस पूरन बैटिंग करने आये, जिन्होंने 15 गेंदों में आईपीएल 2023 की सबसे तेज हॉफ सेंचुरी लगायी। इसके बाद भी मैच आखिरी बॉल तक खेला गया। अंत में ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट से मैच जीता।

Exit mobile version