Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: सरकारी कंपनी में एग्जक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में एग्जक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान एग्जक्यूटिव ट्रेनी के लिए 325 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मैकेनिकल: 123 पद, केमिकल: 50 पद, इलेक्ट्रिकल: 57 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स: 25 पद, इंस्ट्रूमेंटेशन : 25 पद व सिविल: 45 पदों पर भर्ती निकली है।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे GATE 2021/2022/2023 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version