Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में 02 लोगों को किया गिरफ्तार

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन मे जनपद मे घटित अपराधो में अपराधियों के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

पुलिस की कार्रवाई-

जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी अभियुक्त के दौरान दिनांक- 04.07.22 को 01 अभियुक्त को चुराये गये एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल द्वारा रात्रि में रेशमा पत्नी इस्तियाब उल नबी निवासी वार्ड नं0 59 गौजाजाली उत्तर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के घर मे घुसकर ताला तोड़कर सोना व नगदी चोरी । 

पुलिस ने जेवरो‌ के साथ किया गिरफ्तार-

जिस पर दिनांक-04.07.2022 को उ0नि0 मनोज यादव मय कानि0 868 मुन्ना सिंह व कानि0 58 सीपी भूपेन्द्र ज्येष्ठा के द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल पुत्र नसरुद्दीन निवासी गौजाजाली निकट ड्रीम इन्टरनेशनल स्कूल के पास वार्ड नं0 59 थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष को एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये के साथ अभियुक्त उपरोक्त को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-241/22, धारा-380/457/411 भादवि किया गया है।

घटनास्थल‌ से बरामद-

अभियुक्त को बरेली रोड की ओर आँवला चौकी गेट से अन्दर जंगल में भागते हुए पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सलीमउद्दीन उर्फ साहिल पुत्र नसरुद्दीन निवासी गौजाजाली निकट ड्रीम इन्टरनेशनल स्कूल के पास वार्ड नं0 59 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष है। अभियुक्त के कब्जे से एक गले का हार मय डोरी, 01 एक गले की चैन, 01 अंगूठी मर्दाना, 02 अंगूठी जनाना, 01 जोड़ी बाली , 02 जोड़ी झुमके (पीली धातु के) व नगदी कुल एक लाख नौ हजार रुपये  बरामद होना। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम थाना बनभूलपुरा-

1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी। 2- उ0नि0  मनोज यादव , 3- कानि0 868 मुन्ना सिंह , 4-का0नि0 58 भूपेन्द्र ज्येष्ठा।

थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा मो0सा0 चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

वादी श्री बाबू सैफी पुत्र वाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं0 30 नूरी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल मो0नं0-9927970455 ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिनांक-02.08.2022 को स्वंय की मो0सा0 संख्या- UA04B9716 खुद के घर इन्द्रानगर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने विषयक लाकर दाखिल की। उक्त सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा पर एफआईआर नंबर-239/2022, धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 विजय कुमार , कानि0 674 रिजवान अली, कानि0 राजा गौतम  द्वारा दिनाँक-03.08.2022 को गौलापुल तीन पानी बाईपास रोड से अभियुक्त शहनवाज खान पुत्र अशफाक उम्र 23 वर्ष निवासी निकट दुर्गा मन्दिर वार्ड नं0 14 इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल  को अभियोग उपरोक्त में चोरी हुये मो0सा0 संख्या- UA04B9716 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शहनवाज खान पुत्र अशफाक उम्र 23 वर्ष निवासी निकट दुर्गा मन्दिर वार्ड नं0 14 इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के कब्जे से एक अदद चोरी का मो0सा0 UA04B9716 बरामद होना कीमत करीब 25 हजार रुपये बरामद किये गये। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है । वहीं एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रुपए नगद धनराशि देने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम-

1- नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा।
2-उ0नि0 विजय, थाना वनभूलपुरा।

Exit mobile version