Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने किया सरेंडर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं।

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। हमलावर तीन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग की।

उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ बल भी तैनात कर किए गए हैं। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पत्रकारों से बातचीत करते वक्‍त गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक के वकील के मुताबिक, दोनों को 10 से अधिक गोली मारी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीनों बाइक सवार बदमाश मीडिया कर्मी बनकर आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत घटना का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने तीन सदस्‍यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं।

2019 से जेल में बंद था अतीक अहमद

रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा पूर्व सांसद अतीक अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अतीक अहमद को उसके गृह राज्य (उत्तर प्रदेश) से साबरमती जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

Exit mobile version