Site icon Khabribox

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया 2023 का खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस बार मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।

मिस इंडिया 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गई।‌ नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। राजस्थान के कोटा की रहने वाली 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 विनर बन गई है। वहीं दिल्ली की श्रेया पुंज फर्स्ट रनर-अप रही हैं। मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

30 कंटेस्टेंट्स हुए थे शामिल

इस ब्यूटी पेजेंट के लिए देशभर की महिलाओं ने संघर्ष किया था। इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था।

Exit mobile version