Site icon Khabribox

IPL 2023: आज सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज मंगलवार 18 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 18 अप्रैल 2023, मंगलवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा। जो सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल 17 अप्रैल 2023 को बेंगलुरु और चेन्नई की टीम के बीच सबसे पहले टॉस में बेंगलुरु ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम ने शुरुआत बहुत बढ़िया की, जिसमें चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाये। आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाये। चेन्नई ने यह मैच 8 रन से जीता।

Exit mobile version