Site icon Khabribox

IPL 2023: आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हुआ है। आज शुक्रवार 21 अप्रैल को आईपीएल में एक मुकाबला खेला जाएगा।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

आज 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार को आईपीएल में एक मैच खेला जायेगा, जो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी और हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम होंगे।

कल के मुकाबलों के नतीजे

वहीं बीते कल 20 अप्रैल 2023 को बैंगलोर और पंजाब के बीच मैच में पंजाब ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद बैटिंग करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाये, जिसमें केवल विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस ने रन बनाये, इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह मैच 24 रन से जीता। दिल्ली और कोलकत्ता के बीच मैच में यह मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था, जिसमें दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत बढ़िया नहीं रही, जिसमें कोलकाता के 5 ओवर में 32 रन पर 3 विकेट हो गए थे। लेकिन फिर भी दिल्ली ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

Exit mobile version