Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: राष्ट्रीय आवास बैंक में निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) वर्तमान में सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर और प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 40 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें सीनियर प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर के लिए 20 रिक्तियां हैं, जबकि प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर के लिए भी 20 रिक्तियां हैं। 35 से 59 वर्ष के बीच के उम्मीदवार PFO पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि 40 से 59 वर्ष के बीच के उम्मीदवार SPFO पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 मई, 2023 की समय सीमा से पहले आवेदन कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार NHB की आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in के माध्यम से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version