March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म थलापति 66 का फर्स्ट लुक जारी, सोशल मीडिया में मचा धमाल

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की देश दुनिया में बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी नयी फिल्म थलापति 66 का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

थलापति 66-

फिल्म के निर्माताओं ने ‘थलापति 66’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया है। थलापति 66 के पोस्टर में अभिनेता को ग्रे रंग के सूट में डैशिंग लुक में देखा जा सकता है। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- #वरिसु के साथ बॉस वापस आ गया है…#वरिसुफर्स्टलुक #हैप्पीबर्थडेडियरथलापतिविजय…। मेकर्स ने अभिनेता के बर्थडे से पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म दिवाली 2022 या संक्रांति 2023 पर रिलीज हो सकती है।