Site icon Khabribox

SSC ने जेईई 2022 भर्ती की डिटेल्स जारी की

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जेईई 2022 भर्ती की डिटेल्स जारी कर दी है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके मुताबिक आयोग कुल 2798 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्तियां करेगा। एसएससी की तरफ से जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एण्ड क्वांटिटी सर्वेईंग एण्ड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए जारी वेकेंसी ब्रेक-अप के अनुसार सीमा सड़क संगठन (BRO) में सबसे अधिक 1077 जूनियर इंजीनियर (सिविल) और 137 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) की भर्ती की जाएगी। वहीं, 640 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) और 232 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) की भर्ती केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में की जाएगी। इसी प्रकार मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के लिए 404 जूनियर इंजीनियर (सिविल) और 228 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) के पदों पर चयन किया जाएगा।

लाखों अभ्यर्थी हुए थे शामिल

आयोग की तरफ से जूनियर इंजीनियर का सेकेंड पेपर 26 फरवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। वहीं, आयोग की तरफ से चरण-1 यानि कि पहला पेपर 14 नवंबर से 16 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया था। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Exit mobile version