Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: DRDO में निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से होगा सलेक्शन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें वॉक इन इंटरव्यू से भर्ती की जाएगी। डीआरडीओ की भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से BE/B.Tech, ME/M.Tech की फर्स्ट डिवीजन में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास संबंधित सब्जेक्ट में NET या GATE स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके लिए कुल सात पदों पर भर्ती होगी। इसमें JRF कंप्यूटर साइंस- 2 पद, JRF मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 1 पद, JRF इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग- 3 पद, JRF फिजिक्स – 1 पद भरें जाएंगे। वॉक इन इंटरव्यू के जरिए फाइनल सेलेक्शन होगा। 25 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2023 तक वॉक-इन इंटरव्यू चलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैब (TBRL), सेक्टर 30 चंडीगढ़ में आयोजित होगा।

Exit mobile version