Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: आखिरकार पकड़ा गया भगौड़ा अमृतपाल सिंह, मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भगौड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद पकड़ा गया है।

मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है। अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पंजाब से 18 मार्च से फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पकड़ा गया है। कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुईं थीं। इसके बाद से उसकी तलाश पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के साथ-साथ भारत से लगी सीमाओं तक हो रही थी। रविवार सुबह तड़के अमृतपाल सिंह मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version